शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सप्ताह के अंतिम दिन अमेरिकी बाजार में कमजोरी, 109 अंक टूटा डॉव जोंस

चीन के साथ तुरंत कोई व्यापार सौदा न होने की खबर से कारोबारी हफ्ते के आखरी दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में कमजोरी आयी।

इससे पहले अमेरिकी बाजार में लगातार तीन सत्रों में मजबूती आयी थी। साथ ही मजबूत नौकरी रिपोर्ट से ब्याज दरों में वृद्धि की संभावना को बढ़ा दिया है। उधर कल यूरोपीय बाजारों में मिली-जुली स्थिति रही।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 109.91 अंक या 0.43% की गिरावट के साथ 25,270.83 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 77.06 अंक या 1.04% की गिरावट के साथ 7,356.99 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 17.31 अंक या 0.63% की कमजोरी के साथ 2,723.06 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.08% की गिरावट के साथ 72.83 डॉलर प्रति पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 03 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!