शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कमजोर वैश्विक रुझानों के कारण बाजार में नकारात्मक शुरुआत

कमजोर वैश्विक रुझानों से कारोबारी सप्ताह के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार में नकारात्मक शुरुआत हुई है।

रुपया भी डॉलर के मुकाबले कमजोरी के साथ 72.80 पर खुला है। शुरुआती सत्र में बैंक, ऊर्जा इन्फ्रा शेयरों में बिकवाली हो रही है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 35,011.65 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 35,118.62 पर खुला और शुरुआती कारोबार में 34,896.17 के निचले स्तर तक फिसला। 9.20 बजे सेंसेक्स 34.58 अंक या 0.10% की गिरावट के साथ 34,977.07 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,553.00 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,558.75 पर खुल कर 27.60 अंक या 0.26% की कमजोरी के साथ 10,525.40 पर है।
शुरुआती कारोबार में छोटे-मॅंझोले बाजारों में मिला-जुला रुख दिख रहा है। बीएसई मिडकैप में 0.08% की गिरावट और बीएसई स्मॉलकैप में 0.10% की मजबूती है। जबकि निफ्टी मिड 100 में 0.21% की गिरावट और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.06% की वृद्धि है। इस समय निफ्टी के 50 में से 15 और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 11 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 05 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!