शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नकारात्मक वैश्विक रुझानों के बीच बाजार में हल्की कमजोरी

कमजोर वैश्विक रुझानों से कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में हल्की गिरावट दर्ज की गयी।

अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच एशियाई बाजारों में भारी गिरावट आयी। डॉलर के मुकाबले रुपये में आयी गिरावट से भी बाजार पर दबाव पड़ा। इसके अलावा आज तेल, ऊर्जा, ऑटो इन्फ्रा, फार्मा और एफएमसीजी सेक्टरों में बिकवाली देखने को मिली। साथ ही छोटे-मँझोले बाजार भी कमजोरी के साथ बंद हुए।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 35,011.65 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 35,118.62 पर खुला और कारोबार के दौरान 34,811.60 अंकों के निचले स्तर तक फिसला। आखिर में सेंसेक्स 60.73 अंक या 0.17% की गिरावट के साथ 34,950.92 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 10,553.00 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 10,558.75 पर खुल कर 29.00 अंक या 0.27% की कमजोरी के साथ 10,524.00 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का निचला स्तर 10,477.00 का रहा। आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,290 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,308 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 194 शेयर सपाट रहे।
वहीं आज छोटे-मँझोले बाजारों में भी कमजोरी देखने को मिली। आज बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.47% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.28% की कमजोरी आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) 0.47% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) 0.43% की गिरावट के साथ बंद हुए।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 23 शेयरों में मजबूती और 27 शेयरों में कमजोरी आयी। बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 13 शेयरों में मजबूती और 18 शेयरों में कमजोरी आयी। आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 3.45%, ऐक्सिस बैंक में 2.35%, विप्रो में 1.52%, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.33%, बजाज ऑटो में 0.94% और कोल इंडिया में 0.86% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से इंडसइंड बैंक में 3.29%, एनटीपीसी में 2.72%, पावर ग्रिड में 2.78%, ओएनजीसी में 1.59%, हीरो मोटोकॉर्प में 1.54% और एचडीएफसी में 1.46% की कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 05 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख