शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में मिली-जुली शुरुआत, निक्केई 222 अंक ऊपर

अमेरिकी बाजार में कल मजबूती के बाद मंगलवार को एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार के दौरान मिला-जुला रुख है।

आज अमेरिकी मध्यवर्ती चुनाव होने हैं, जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की कर कटौती और व्यापार नीतियों की पहली बड़ी चुनावी परीक्षा है। इससे पहले अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांकों में से डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 में मजबूती आयी, जबकि नैस्डैक कमजोरी के साथ बंद हुआ।
भारतीय समय के मुताबिक 8.48 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 222.82 अंक या 1.02% की बढ़ोतरी के साथ 22,121.81 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 66.18 अंक या 0.26% की गिरावट के साथ 25,868.21 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.71% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 1.79% की कमजोरी दिख रही है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.18% की बढ़त और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.72% की गिरावट है। (शेयर मंथन, 06 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!