शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में मामूली बढ़त, ऊर्जा और आईटी शेयरों में वृद्धि

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

आज वाहन, बैंक, खपत और पीएसयू बैंक शेयरों में कमजोरी देखने को मिली, जबकि ऊर्जा, आईटी और इन्फ्रा शेयरों में खरीदारी हुई। वहीं प्रमुख सूचकांकों के मुकाबले छोटे-मँझोले सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गयी। उधर अमेरिकी कांग्रेस के मध्यावधि चुनावों से पहले वैश्विक बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 34,950.92 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 35,076.24 पर खुला और कारोबार के दौरान 35,196.03 अंकों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। आखिर में सेंसेक्स 40.99 अंक या 0.12% की हल्की बढ़त के साथ 34,991.91 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 10,524.00 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 10,552.00 पर खुल कर 6.00 अंक या 0.05% की मामूली बढ़त के साथ 10,530.00 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का शिखर 10,600.25 का रहा। आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,284 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,274 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 154 शेयर सपाट रहे।
इसके अलावा छोटे-मँझोले बाजारों में कमजोरी देखने को मिली। आज बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.62% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.06% की कमजोरी आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) 0.56% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) 0.41% की गिरावट के साथ बंद हुए।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 23 शेयरों में मजबूती और 27 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 17 शेयरों में मजबूती और 14 शेयरों में कमजोरी आयी। आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से टीसीएस में 2.22%, यस बैंक में 1.95%, टाटा मोटर्स में 1.69%, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.37%, सन फार्मा में 1.14% और पावर ग्रिड में 1.08% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 2.98%, ऐक्सिस बैंक में 2.67%, मारुति सुजुकी में 1.31%, इंडसइंड बैंक में 1.09%, अदाणी पोर्ट्स में 1.08% और आईटीसी में 0.79% की कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 06 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख