शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में मजबूती, निक्केई में 423 अंक की उछाल

गुरुवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों में मजबूती देखने को मिल रही है।

एशियाई बाजारों के सभी प्रमुख सूचकांक हरे निशान में हैं। अमेरिका में हुए मध्यावधि चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगा है। अभी तक रिपब्लिकन का बहुमत दोनों सदनों में था, लेकिन अब निचले सदन यानी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में डेमोक्रेट्स बहुमत में आ गये हैं। हालाँकि उच्च सदन यानी सीनेट में रिपब्लिकन का बहुमत बरकरार है।
भारतीय समय के मुताबिक 9 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 423.30 अंक या 1.92% की तेजी के साथ 22,509.10 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 239.10 अंक या 0.91% की बढ़त के साथ 26,386.79 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.53% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.92% की मजबूती दिख रही है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 1.54% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.57% की बढ़त है। (शेयर मंथन, 08 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!