शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में जोरदार बढ़ोतरी, 545 अंक उछला डॉव जोंस

मध्यावधि चुनाव नतीजों के बीच बुधवार को अमेरिकी बाजार में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

अमेरिका में हुए मध्यावधि चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगा है। अभी तक रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत दोनों सदनों में था, लेकिन अब निचले सदन यानी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में डेमोक्रेट्स बहुमत में आ गये हैं। हालाँकि उच्च सदन यानी सीनेट में रिपब्लिकन का बहुमत बरकरार है। उधर कल यूरोपीय बाजारों में भी मजबूती दर्ज की गयी।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 545.29 अंक या 2.13% की बढ़त के साथ 26,180.30 पर बंद हुआ। पिछले सात सत्रों में डॉव जोंस 6 दिन ऊपर चढ़ा है। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 194.79 अंक या 2.64% की मजबूती के साथ 7,570.75 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 58.44 अंक या 2.12% की बढ़त के साथ 2,813.89 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.08% की गिरावट के साथ 72.07 डॉलर प्रति पर बंद हुए। बता दें कि कल तेल की कीमतों में लगातार छठे दिन गिरावट आयी। (शेयर मंथन, 08 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!