शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में जोरदार गिरावट, 602 अंक लुढ़का डॉव जोंस

तकनीकी और वित्तीय शेयरों में गिरावट के कारण कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार में जोरदार कमजोरी आयी।

ऐप्पल और गोल्डमैन सैक्स के शेयरों में तीखी गिरावट का तकनीकी और वित्तीय सेक्टर पर काफी नकारात्मक असर पड़ा। वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर चिंताएँ बढ़ी हैं, जिनमें ऐप्पल जैसी कंपनियों के उत्पादों की माँग खास तौर से शामिल है। वहीं कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट से ऊर्जा शेयरों में बिकवाली हुई।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 602.12 अंक या 2.32% की कमजोरी के साथ 25,387.18 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 206.03 अंक या 2.78% की गिरावट के साथ 7,200.87 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 54.79 अंक या 1.97% की कमजोरी के साथ 2,726.22 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.09% की गिरावट के साथ 70.12 डॉलर प्रति पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 13 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!