शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल की कीमतों में जोरदार गिरावट से फिसला अमेरिकी बाजार

मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट से ऊर्जा शेयरों में कमजोरी आयी, जिससे डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 लाल निशान में बंद हुए।

ऊर्जा शेयरों ने तकनीकी शेयरों में हुई बढ़त और व्यापार वार्ता को लेकर बातचीत के सकारात्मक प्रभाव को भी खत्म कर दिया। हालाँकि तकनीकी शेयरों में मजबूती के सहारे नैस्डैक में गिरावट नहीं आयी।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 100.69 अंक या 0.40% की कमजोरी के साथ 25,286.49 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) सपाट 7,200.88 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 4.04 अंक या 0.15% की कमजोरी के साथ 2,722.18 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 7.10% की जबरदस्त गिरावट के साथ 65.47 डॉलर प्रति पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 14 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!