शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार पाँचवें सत्र में गिरा एसऐंडपी 500, डॉव जोंस और नैस्डैक में भी गिरावट

बुधवार को अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांकों में से एसऐंडपी 500 में लगातार पाँचवें कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गयी।

डेमोक्रेटिक पार्टी के अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (US House of Representatives) पर नियंत्रण होने के बाद बैंकिंग उद्योग पर नियम कड़े होने का डर है। इसी कारण कल वित्तीय शेयरों में कमजोरी आयी, जिससे एसऐंडपी कमजोरी के साथ बंद हुआ। इसके अलावा कल तकनीकी शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली। वहीं कल यूरोपीय बाजारों में भी कमजोरी दर्ज की गयी।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 205.99 अंक या 0.81% की कमजोरी के साथ 25,080.50 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) सपाट 64.48 अंक या 0.90% की गिरावट के साथ 7,136.39 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 20.6 अंक या 0.76% की कमजोरी के साथ 2,701.58 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.98% की बढ़त के साथ 66.12 डॉलर प्रति बेरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!