शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तेल की कीमतों में गिरावट थमने से एशियाई बाजारों में मिली-जुली शुरुआत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त से गुरुवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख है।

उधर ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे को ब्रेक्सिट सौदे के लिए कैबिनेट का समर्थन प्राप्त होने के बाद पाउंड और यूरो को सहारा मिला है।
भारतीय समय के मुताबिक करीब 9 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 54.61 अंक या 0.25% की गिरावट के साथ 21,791.87 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 82.40 अंक या 0.36% की बढ़ोतरी के साथ 25,736.83 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.52% की वृद्धि और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.05% की कमजोरी दिख रही है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.20% की गिरावट है, जबकि ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.10% की हल्की बढ़त दिख रही है। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!