शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में सपाट शुरुआत, निफ्टी 10,550 के ऊपर बरकरार

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सपाट खुले।

साढ़े 9 बजे के आस-पास भी ये सपाट स्थिति में ही हैं। हालाँकि छोटे-मँझोले में बिकवाली देखने को मिली है। वहीं सुबह फार्मा और वाहन शेयरों में मजबूती, जबकि ऊर्जा और इन्फ्रा शेयरों में कमजोरी है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 35,141.99 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 35,145.75 पर खुल कर 35,268.49 तक चढ़ा है। साढ़े 9 बजे के करीब सेंसेक्स 17.46 अंक या 0.05% की मामूली बढ़ोतरी के साथ 35,159.45 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,576.30 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,580.60 पर खुल कर 3.55 अंक या 0.03% की मामूली वृद्धि के साथ 10,579.85 पर है।
आज छोटे-मॅंझोले बाजारों में कमजोरी दिख रही है। बीएसई मिडकैप में 0.36% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.38% की गिरावट है। जबकि निफ्टी मिड 100 में 0.64% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.69% की कमजोरी दिख रही है। इस समय निफ्टी के 50 में से 22 और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 14 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख