शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कारोबार हफ्ते के अंतिम दिन बाजार में मजबूत शुरुआत

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर में सकारात्मक शुरुआत हुई है।

अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव कम होने की खबर से वैश्विक बाजारों को सहारा मिला, जिसका असर आज घरेलू बाजार पर भी दिख रहा है। शुरुआती कारोबार में फार्मा, आईटी और वाहन शेयरों में मजबूती है, जबकि धातु शेयर दबाव में हैं।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 35,260.54 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 35,398.70 पर खुल कर 35,436.88 तक चढ़ा है। साढ़े 9 बजे के करीब सेंसेक्स 108.98 अंक या 0.31% की बढ़ोतरी के साथ 35,369.52 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,616.70 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,644.00 पर खुल कर 26.25 अंक या 0.31% की वृद्धि के साथ 10,642.95 पर है।
आज छोटे-मॅंझोले बाजारों में बढ़त दिख रही है। बीएसई मिडकैप में 0.15% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.10% की हल्की तेजी है। जबकि निफ्टी मिड 100 में 0.10% की गिरावट और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.16% की बढ़ोतरी दिख रही है। इस समय निफ्टी के 50 में से 33 और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 23 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 16 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!