शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में जोरदार गिरावट, 395 अंक टूटा डॉव जोंस

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार में जोरदार गिरावट दर्ज की गयी।

ऐप्पल, इंटरनेट और अन्य तकनीकी शेयरों में भारी बिकवाली के कारण नैस्डैक में तीखी गिरावट दर्ज की गयी। साथ ही अमेरिका-चीन के बीच व्यापार युद्ध को लेकर चल रही खींचतान का भी बाजार पर नकारात्मक असर पड़ा। वहीं कल यूरोपीय बाजारों में भी जबरदस्त गिरावट दर्ज की गयी।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 395.78 अंक या 1.56% की गिरावट के साथ 25,017.44 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 219.39 अंक या 3.03% की गिरावट के साथ 7,028.48 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 45.54 अंक या 1.66% की कमजोरी के साथ 2,690.73 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.04% की मामूली बढ़त के साथ 66.79 डॉलर प्रति पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 20 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!