शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में कमजोरी के कारण एशियाई बाजारों में गिरावट बरकरार

बुधवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई शेयर बाजारों में जोरदार बिकवाली हो रही है।

सिंगापुर को छोड़ कर बाकी सभी प्रमुख बाजार लाल निशान में हैं। एशियाई बाजारों पर अमेरिकी बाजार में कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में जोरदार गिरावट से वैश्विक आर्थिक विकास को लेकर चिंता का नकारात्मक असर पड़ रहा है।
भारतीय समय के मुताबिक करीब पौने 9 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 135.59 अंक या 0.63% की गिरावट के साथ 21,447.53 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 89.56 अंक या 0.35% की कमजोरी के साथ 25,750.78 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.06% की हल्की गिरावट और केवल सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.26% की वृद्धि दिख रही है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.80% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.43% की गिरावट दिख रही है। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!