शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुरुआती कारोबार में बाजार में हल्की कमजोरी

नकारात्मक वैश्विक रुझानों के कारण बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान हल्की गिरावट दिख रही है।

कच्चे तेल की कीमतों में जोरदार गिरावट के कारण अमेरिकी और एशियाई बाजारों में कमजोरी आयी है। हालाँकि जानकारों के मुकाबिक तेल के दाम गिरने से भारतीय बाजार को सहारा मिल सकता है। विशेषकर विमानन कंपनियों के शेयरों में बढ़ोतरी संभव है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 35,474.51 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 35,492.62 पर खुल कर 35,336.77 के निचले स्तर तक फिसला है। साढ़े 9 बजे सेंसेक्स 51.89 अंक या 0.15% की गिरावट के साथ 35,422.62 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,670.95 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,671.30 पर खुल कर 4.35 अंक या 0.04% की मामूली कमजोरी के साथ 10,651.85 पर है।
हालाँकि आज छोटे-मॅंझोले बाजारों में खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप में 0.31% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.16% की वृद्धि है। जबकि निफ्टी मिड 100 में 0.11% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.31% की वृद्धि दिख रही है। इस समय सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 13 शेयर मजबूत और 18 कमजोर स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!