शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच एशियाई बाजारों में हल्की गिरावट

गुरुवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है।

कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हुई वृद्धि से अमेरिकी बाजार में मजबूती आयी। हालाँकि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव का असर वित्तीय बाजारों पर बरकरार है।
भारतीय समय के मुताबिक करीब पौने 9 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 3.54 अंक या 0.02% की मामूली गिरावट के साथ 21,504.00 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 8.68 अंक या 0.03% की हल्की कमजोरी के साथ 25,962.79 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.11% की हल्की गिरावट है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) सपाट स्थिति में है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.26% की कमजोरी और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.06% की मामूली बढ़त दिख रही है। (शेयर मंथन, 22 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!