शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सप्ताह के अंतिम दिन एशियाई बाजारों में कमजोर शुरुआत

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को एशियाई बाजारों में शुरुआती सत्र में कमजोरी देखने को मिल रही है।

निवेशक व्यापार तनाव, वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुस्ती और ब्रेक्सिट को लेकर बातचीत के बीच कोई भी बड़ा दाँव लगाने के लिए अनिच्छुक हैं। आज जापान का बाजार बंद है।
भारतीय समय के मुताबिक 8.35 बजे हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 181.53 अंक या 0.70% की कमजोरी के साथ 25,837.88 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 1.38% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.09% की हल्की गिरावट है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.66% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.41% की कमजोरी दिख रही है। बता दें कि गुरुवार को "थैंक्स गिविंग" अवकाश के कारण अमेरिकी बाजार बंद रहा, जबकि गुरु नानक जयंती के कारण आज भारतीय बाजार बंद रहेगा। (शेयर मंथन, 23 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!