शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल की कीमतों में तीखी गिरावट से फिसला अमेरिकी बाजार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आयी जोरदार गिरावट से कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन अमेरिकी बाजार में कमजोरी दर्ज की गयी।

गुरुवार को थैंक्स गिविंग अवकाश के बाद कल अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक नीचे फिसले। कल अमेरिकी बाजार में सर्वाधिक बिकवाली तेल-गैस शेयरों में हुई। वहीं कल यूरोपीय बाजारों में बढ़ोतरी दर्ज की गयी।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 178.74 अंक या 0.73% की कमजोरी के साथ 24,285.95 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 33.26 अंक या 0.48% की गिरावट के साथ 6,938.98 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 17.17 अंक या 0.66% की वृद्धि के साथ 2,632.56 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 7.96% की गिरावट के साथ 58.80 डॉलर प्रति पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 24 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!