शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में सप्ताह के पहले दिन मजबूती

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में मजबूती देखने को मिल रही है।

हालाँकि जानकारों के मुताबिक कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए कमजोर दृष्टिकोण को लेकर निवेशकों में चिंता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें करीब एक साल के निचले स्तर पर पहुँच गयी हैं।
भारतीय समय के करीब साढ़े 8 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 169.00 अंक या 0.78% की तेजी के साथ 21,815.55 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 375.41 अंक या 1.45% की बढ़त के साथ 26,303.09 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.07% की मामूली गिरावट और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.74% की मजबूती दिख रही है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 1.03% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 1.13% की बढ़त है। (शेयर मंथन, 26 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!