शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में लौटी चमक, 373 अंक चढ़ा सेंसेक्स

लगातार तीन सत्रों में गिरावट के बाद कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को बाजार में शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

आज वित्तीय, वाहन, एफएमसीजी और आईटी शेयरों में खरीदारी हुई, जबकि लगातार आठवें सत्र में डॉलर के मुकाबले मजबूत हुए रुपये से भी बाजार को सहारा मिला। उधर यूरोपीय और एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक रुझानों और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 60 डॉलर के नीचे फिसलने का भी घरेलू बाजार पर अच्छा असर देखने को मिला।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 34,981.02 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 35,118.09 पर खुला और कारोबार के दौरान 35,397.24 अंकों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। आखिर में सेंसेक्स 373.06 अंक या 1.07% की तेजी के साथ 35,354.08 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 10,526.75 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 10,568.30 पर खुल कर 101.85 अंक या 0.97% की बढ़त के साथ 10,628.60 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का शिखर 10,637.80 का रहा। आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,063 शेयरों में मजबूती के मुकाले 1,522 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 195 शेयर सपाट रहे।
हालाँकि छोटे-मँझोले बाजारों में मिला-जुला कारोबार हुआ। आज बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.06% की मामूली बढ़त और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.15% की गिरावट दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) 0.19% की वृद्धि और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) 0.22% की कमजोरी के साथ बंद हुए।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 34 शेयरों में मजबूती और 16 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 21 शेयरों में मजबूती और 10 शेयरों में कमजोरी आयी। आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से हीरो मोटोकॉर्प में 5.02%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 4.21%, विप्रो में 3.76%, एशियन पेंट्स में 2.72%, ऐक्सिस बैंक में 2.69% और इंडसइंड बैंक में 2.30% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से यस बैंक में 3.89%, ओएनजीसी में 3.58%, सन फार्मा में 2.88%, वेदांत में 1.90%, कोल इंडिया में 1.85% और टाटा स्टील में 1.64% की कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 26 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख