शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में मजबूती, 354 अंक चढ़ा डॉव जोंस

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार में शानदार बढ़ोतरी हुई।

कल अमेरिकी बाजार के तीनों सूचकांकों ने प्रतिशत में पिछले करीब तीन हफ्तों की सर्वाधिक दैनिक बढ़त हासिल की। अमेजन के शेयर में 5.3% तीखी उछाल से नैस्डैक और एसऐंडपी रिटेल इंडेक्स को काफी सहारा मिला। उधर कल यूरोपीय बाजारों में वृद्धि दर्ज की गयी।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 354.29 अंक या 1.46% की तेजी के साथ 24,640.24 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 142.86 अंक या 2.06% की मजबूती के साथ 7,081.85 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 40.89 अंक या 1.55% की वृद्धि के साथ 2,673.45 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 2.78% की वृद्धि के साथ 60.48 डॉलर प्रति पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 27 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!