शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ट्रम्प के चीन पर शुल्क लगाने के बयान से दबाव में एशियाई बाजार

मंगलवार को एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार में मिला-जुला रुख है।

खबरों के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन के 200 अरब डॉलर के सामानों पर आयात शुल्क 10% से बढ़ा कर 25% करने की उम्मीद जतायी है। ट्रम्प के मुताबिक इस बात की संभावना बेहद कम है कि वे वृद्धि पर रोक लगाने के चीन के अनुरोध को स्वीकार करेंगे। उनके इस बयान के बाद एशियाई बाजार दबाव में दिख रहे हैं।
भारतीय समय के 8.35 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 31.37 अंक या 0.14% की तेजी के साथ 21,843.37 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 79.23 अंक या 0.30% की गिरावट के साथ 26,296.95 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.23% की बढ़ोतरी और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.34% की गिरावट दिख रही है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.38% की बढ़त और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.36% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 27 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!