शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

व्हाइट हाउस सलाहकार के व्यापार पर बयान से चढ़ा अमेरिकी बाजार

व्हाइट हाउस सलाहकार लैरी कुडलो के यूएस-चीन व्यापार के संबंध में दिये गये बयान के बाद मंगलवार को अमेरिकी बाजार में मजबूती दर्ज की गयी।

कुडलो ने कहा है कि शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनके चीनी समकक्ष के बीच होने वाली बैठक व्यापार युद्ध पर रुख बदलने का अच्छा अवसर है। अमेरिका और चीन के राष्ट्रपति ब्यूनस आयर्स में जी-20 शिखर सम्मेलन के बाद एक रात्रिभोज पर मुलाकात करेंगे। वहीं कल अमेरिकी बाजार के विपरीत कल यूरोपीय बाजारों में बिकवाली देखने को मिली।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 108.49 अंक या 0.44% की तेजी के साथ 24,748.73 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) सपाट 7,082.70 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 8.72 अंक या 0.33% की वृद्धि के साथ 2,682.17 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.45% की गिरावट के साथ 60.21 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 28 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख