शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में मजबूती, 195 अंक उछला निक्केई

बुधवार को शुरुआती सत्र में एशियाई बाजारों में मजबूती देखने को मिल रही है।

अमेरिका-चीन के बीच व्यापार तनाव कम होने के संकेतों से एशियाई बाजारों को सहारा मिल रहा है। दरअसल व्हाइट हाउस सलाहकार लैरी कुडलो के मुताबिक शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनके चीनी समकक्ष के बीच होने वाली बैठक व्यापार युद्ध पर रुख बदलने का अच्छा अवसर है। कुडलो के इस बयान के बाद कल अमेरिकी बाजार में भी तेजी देखने को मिली।
भारतीय समय के करीब साढ़े 8 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 195.86 अंक या 0.89% की तेजी के साथ 22,148.26 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 169.74 अंक या 0.64% की बढ़त के साथ 26,501.70 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.45% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.04% की मामूली बढ़ोतरी दिख रही है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.05% की गिरावट है, जबकि ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.34% की मजबूती है। (शेयर मंथन, 28 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!