शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार तीसरे सत्र में बाजार में मजबूती, निफ्टी 10,700 के ऊपर हुआ बंद

बुधवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बाजार में मजबूती दर्ज की गयी।

आज सेंसेक्स में 203 अंकों की बढ़ोतरी हुई, जबकि निफ्टी 10,700 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। आईटी और उर्जा शेयरों में खरीदारी से बाजार को सहारा मिला। हालाँकि वाहन, खपत, इन्फ्रा और धातु शेयर दबाव में रहे। आईटी शेयरों में से टीसीएस और इन्फोसिस में अच्छी खरीदारी हुई। वैश्विक बाजार नजर डालें तो कल अमेरिकी बाजार में मजबूती के बाद आज एशियाई और यूरोपीय बाजारों में भी तेजी देखने को मिली।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 35,513.14 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 35,635.52 पर खुला और कारोबार के दौरान 35,822.16 अंकों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। आखिर में सेंसेक्स 203.81 अंक या 0.57% की तेजी के साथ 35,716.95 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 10,685.60 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 10,708.75 पर खुल कर 43.25 अंक या 0.40% की बढ़त के साथ 10,728.85 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का शिखर 10,757.80 का रहा। बीएसई के कुल शेयरों में से 1,002 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,604 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 164 शेयर सपाट रहे।
प्रमुख सूचकांकों के विपरीत आज छोटे-मँझोले बाजारों में बिकवाली देखने को मिली। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.50% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.48% की कमजोरी दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) 0.94% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) 0.75% की वृद्धि के साथ बंद हुए।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 19 शेयरों में मजबूती और 31 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 12 शेयरों में मजबूती और 19 शेयरों में कमजोरी आयी। आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से टीसीएस में 4.67%, इन्फोसिस में 4.61%, इंडसइंड बैंक में 1.96%, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.66%, आईसीआईसीआई बैंक में 1.33% और पावर ग्रिड में 1.29% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से यस बैंक में 11.71%, भारती एयरटेल में 3.71%, टाटा मोटर्स में 3.14%, ओएनजीसी में 2.49%, लार्सन ऐंड टुब्रो में 1.95% और एसबीआई में 1.70% की कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 28 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख