शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फेडरल रिजर्व अध्यक्ष के बयान से अमेरिकी बाजार में जोरदार उछाल

बुधवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांकों में 2% से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

कल फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कम तेजी से वृद्धि के संकेत दिये, जिससे अमेरिकी बाजार को काफी सहारा मिला। फेडरल रिजर्व अध्यक्ष जेरोम पोवेल ने बयान में कहा कि ब्याज दरें तटस्थ स्तर से बस जरा ही कम हैं। उनके इस बयान से अगले वर्ष दर वृद्धि की गति के हल्का रहने की उम्मीद से निवेशकों को काफी राहत मिली। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजारों में कमजोरी देखने को मिली।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 617.7 अंक या 2.50% की तेजी के साथ 25,366.43 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 208.89 अंक या 2.95% की वृद्धि के साथ 7,291.59 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 61.62 अंक या 2.30% की वृद्धि के साथ 2,743.79 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 2.47% की गिरावट के साथ 58.76 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 29 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!