शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में मजबूती से एशियाई बाजारों को मिल रहा है सहारा

बुधवार को अमेरिकी बाजार में आयी जबरदस्त तेजी से आज एशियाई बाजारों को सहारा मिलता दिख रहा है।

दरअसल कल फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कम तेजी से वृद्धि के संकेत दिये। फेडरल रिजर्व अध्यक्ष जेरोम पोवेल ने कहा कि ब्याज दरें तटस्थ स्तर से बस थोड़ी ही कम हैं। उनके इस बयान से अगले वर्ष दर वृद्धि की गति के हल्का रहने की उम्मीद से निवेशकों को काफी राहत मिली। साथ ही डॉलर कमजोर हुआ, जिसका एशियाई बाजारों पर सकारात्मक असर पड़ा।
भारतीय समय के करीब पौने 9 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 201.44 अंक या 0.91% की तेजी के साथ 22,378.46 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 77.03 अंक या 0.29% की गिरावट के साथ 26,605.53 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.11% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.88% की बढ़ोतरी दिख रही है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.49% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.59% की मजबूती है। (शेयर मंथन, 29 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!