शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तेजी के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स फिर से 36,000 के ऊपर

गुरुवार को बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक तेजी के साथ खुले। इनमें सेंसेक्स 36,000 और निफ्टी 10,800 के ऊपर पहुँच गया।

आज बाजार को बैंक, वाहन, खपत और धातु शेयरों में खरीदारी के अलावा सकारात्मक वैश्विक रुझानों से सहारा मिल रहा है। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपये में आयी मजबूती का भी बाजार पर सकारात्मक असर दिख रहा है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 35,716.95 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 35,997.29 पर खुल कर 36,081.27 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। 9.40 बजे के करीब सेंसेक्स 281.14 अंक या 0.79% की वृद्धि के साथ 35,998.09 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,728.85 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,808.70 पर खुल कर 77.80 अंक या 0.73% की बढ़ोतरी के साथ 10,806.65 पर है।
पिछले कुछ सत्रों से दबाव में चल रहे छोटे-मॅंझोले बाजारों में भी खरीदारी हो रही है। बीएसई मिडकैप में 0.44% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.42% की वृद्धि दिख रही है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.40% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.23% की मजबूती है। इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 37 और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 25 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 29 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख