शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार पाँचवें सत्र में चढ़ा बाजार, आईटी और फार्मा शेयरों में हुई खरीदारी

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को लगातार पाँचवें सत्र में बाजार में बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

हालाँकि आज पिछले 5 सत्रों में सबसे कम बढ़ोतरी हुई। सुबह सेंसेक्स में 200 अंकों से अधिक की मजबूती थी, मगर साढ़े 11 बजे के करीब बाजार में बिकवाली शुरू हो गयी। फार्मा और आईटी शेयरों में मजबूती दर्ज की गयी, जबकि बैंक, इन्फ्रा, धातु और ऊर्जा शेयरों में बिकवाली देखी गयी। डॉलर के मुकाबले रुपये ने तीन महीनों का शिखर छुआ।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 36,170.41 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 36,304.43 पर खुला और कारोबार के दौरान 36,389.22 अंकों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। आखिर में सेंसेक्स 23.89 अंक या 0.07% की मामूली वृद्धि के साथ 36,194.30 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 10,858.70 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 10,892.10 पर खुल कर 18.05 अंक या 0.17% की बढ़त के साथ 10,876.75 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का शिखर 10,922.45 का रहा। उधर बीएसई के कुल शेयरों में से 1,300 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,303 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 157 शेयर सपाट रहे।
प्रमुख सूचकांकों के मुकाबले आज छोटे-मँझोले बाजारों में अधिक बढ़ोतरी देखने को मिली। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.56% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.52% की तेजी दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) 0.63% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) 0.73% की वृद्धि हुई।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 24 शेयरों में मजबूती और 25 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि इसका एक शेयर बिना बदलाव के बंद हुआ। बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 13 शेयरों में मजबूती और 18 शेयरों में कमजोरी आयी। आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से यस बैंक में 5.73%, विप्रो में 3.14%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 2.21%, सन फार्मा में 1.84%, कोटक महिंद्रा बैंक में 1.83% और मारुति सुजुकी में 1.52% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से टाटा मोटर्स में 3.02%, आईसीआईसीआई बैंक में 3.02%, इंडसइंड बैंक में 1.70%, वेदांत में 1.46%, एनटीपीसी में 1.65% और भारती एयरटेल में 1.04% की कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 30 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख