शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नैस्डैक, एसऐंडपी में 7 सालों की सर्वाधिक साप्ताहिक बढ़त

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में मजबूती दर्ज की गयी।

निवेशकों के बीच अमेरिका-चीन व्यापार विवाद सुलझने की उम्मीद बढ़ी है, जिसका बाजार पर सकारात्मक असर देखने को मिला। नैस्डैक, एसऐंडपी में 7 सालों की सर्वाधिक साप्ताहिक बढ़त दर्ज की गयी, जबकि डॉव जोंस में पिछले 2 सालों की अधिकतम साप्ताहिक मजबूती आयी। हालाँकि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से ऊर्जा शेयरों में बिकवाली हुई। वहीं कल यूरोपीय बाजारों में गिरावट दर्ज की गयी।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 199.62 अंक या 0.79% की तेजी के साथ 25,538.46 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 57.45 अंक या 0.79% की वृद्धि के साथ 7,330.54 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 22.41 अंक या 0.82% की वृद्धि के साथ 2,760.17 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.36% की गिरावट के साथ 58.71 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 01 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!