शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीएसई (BSE) शुरू करेगा खुदरा निवेशकों के लिए सरकारी प्रतिभूतियों में बोली सुविधा

बीएसई (BSE) सरकारी प्रतिभूतियों और ट्रेजरी बिलों में खुदरा निवेशकों के लिए ऑनलाइन बोली मंच शुरू करने जा रहा है।

बीएसई सोमवार 03 दिसंबर से सरकारी प्रतिभूतियों और ट्रेजरी बिलों की ऑनलाइन गैर-प्रतिस्पर्धी बोली के लिए "बीएसई-डायरेक्ट" शुरू करेगा। बीएसई ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सरकारी प्रतिभूतियों और ट्रेजरी बिल के लिए बोली, नीलामी तिथि के एक दिन पहले शाम पाँच बजे बंद होगी।
बता दें कि गैर-प्रतिस्पर्धी निविदा योजना में योग्य निवेशक प्रतिभूतियों की तय मात्रा के लिए कीमत या यील्ड का उल्लेख किये बिना बोली लगा सकते हैं। इस योजना को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 2002 में शुरू किया था।
आरबीआई सरकारी प्रतिभूतियों और ट्रेजरी बिल की साप्ताहिक आधार पर नीलामी करता है, जिसमें योजना के तहत अधिसूचित राशि का 5% गैर-प्रतिस्पर्धी बोली की सुविधा के लिए योग्य निवेशकों को आवंटित किया जाता है।
गौरतलब है कि जानकार खुदरा निवेशकों के लिए सरकारी प्रतिभूतियों को उपलब्ध सुरक्षित निवेश विकल्पों में से एक मानते हैं। (शेयर मंथन, 01 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!