शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में मजबूत शुरुआत, निफ्टी 10,900 के ऊपर

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को बाजार में सकारात्मक शुरुआत हुई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग के 1 जनवरी 2019 से एक-दूसरे पर नये आयात शुल्क नहीं लगाने पर सहमत होने से एशियाई बाजारों में मजबूती आयी। एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मत रुझानों और धातु, खपत, बैंकिंग और आईटी शेयरों में खरीदारी से भारतीय बाजार को सहारा मिल रहा है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 36,194.30 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 36,396.69 पर खुल कर 36,446.16 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। 9.40 बजे के करीब सेंसेक्स 154.52 अंक या 0.43% की वृद्धि के साथ 36,348.82 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,876.75 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,930.70 पर खुल कर 33.30 अंक या 0.31% की बढ़ोतरी के साथ 10,910.05 पर है।
आज छोटे-मॅंझोले बाजारों में भी खरीदारी हो रही है। बीएसई मिडकैप में 0.46% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.39% की वृद्धि दिख रही है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.61% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.22% की मजबूती है। इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 31 और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 25 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 03 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!