शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

व्यापार युद्ध रोकने पर बनी सहमति से अमेरिकी बाजार में मजबूती

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार में शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

अमेरिका और चीन के बीच जारी व्यापार युद्ध को लेकर अर्जेंटीना में शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग के बीच ब्यूनर्स आयर्स में हुई बैठक सफल मानी गयी है। दोनों नेता 1 जनवरी 2019 से एक-दूसरे पर नये आयात शुल्क नहीं लगाने पर सहमत हो गये। मौजूदा व्यापार तनाव को समाप्त करने के लिए लगातार बातचीत करने पर भी सहमति बन गयी है।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 287.97 अंक या 1.13% की तेजी के साथ 25,826.43 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 110.97 अंक या 1.51% की वृद्धि के साथ 7,441.51 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 30.2 अंक या 1.09% की बढ़त के साथ 2,790.37 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.03% की मामूली गिरावट के साथ 58.69 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 04 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!