शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में बिकवाली, 155 अंक टूटा निक्केई

अमेरिकी बाजार से मिले सकारात्मक रुझानों के बावजूद मंगलवार को एशियाई बाजारों में बिकवाली देखने को मिल रही है।

जानकारों के अनुसार अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध रोकने पर बनी सहमति को लेकर निवेशकों में संदेह है कि क्या दोनों देश 90 दिनों की समयसीमा से पहले मतभेदों को सामाधान निकाल पायेंगे? हालाँकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग की बैठक में निकले नतीजों का कल अमेरिकी बाजार पर काफी अच्छा असर देखने को मिला।
भारतीय समय के 8.40 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 155.89 अंक या 0.69% की तेजी के साथ 22,418.87 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 28.62 अंक या 0.11% की गिरावट के साथ 27,153.42 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.06% की मामूली बढ़ोतरी और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.86% की गिरावट दिख रही है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.45% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.20% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 04 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!