शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में आयी गिरावट, वाहन, बैंक और इन्फ्रा शेयरों में हुई बिकवाली

मंगलवार को वाहन, बैंक और इन्फ्रा शेयरों में आयी कमजोरी से बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए।

यूएस-चीन व्यापार युद्ध विराम को लेकर अनिश्चितता और बुधवार को आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के नतीजों से पहले निवेशक सतर्क दिखे। आज आईटी और फार्मा शेयरों में मजबूती दर्ज की गयी। इससे पहले भारतीय शेयर बाजार में लगातार 6 कारोबारी सत्रों में मजबूती दर्ज की गयी थी।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 36,241.00 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 36,290.48 पर खुला और कारोबार के दौरान 36,036.39 अंकों के निचले स्तर तक गिरा। आखिर में सेंसेक्स 106.69 अंक या 0.29% की गिरावट के साथ 36,134.31 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 10,883.75 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 10,877.10 पर खुल कर 14.25 अंक या 0.13% की गिरावट के साथ 10,869.50 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का निचला स्तर 10,833.35 का रहा। आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,160 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,412 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 145 शेयर सपाट रहे।
आज छोटे-मँझोले बाजारों में हल्का बदलाव आया। आज बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.07% की गिरावट और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.14% की वृद्धि दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) 0.23% की कमजोरी और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) 0.05% की बढ़त हुई।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 24 शेयरों में मजबूती और 26 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 14 शेयरों में मजबूती और 17 शेयरों में कमजोरी आयी। आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से ओएनजीसी में 2.52%, इन्फोसिस में 2.18%, विप्रो में 2.06%, वेदांत में 1.53%, टीसीएस में 1.37% और कोल इंडिया में 1.35% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से सन फार्मा में 2.75%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 2.36%, एचडीएफसी में 1.92%, एसबीआई में 1.64%, एनटीपीसी में 1.41% और इंडसइंड बैंक में 1.18% की कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 04 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!