शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में जबरदस्त गिरावट, 800 अंक लुढ़का डॉव जोंस

मंगलवार को अमेरिकी बाजार में जबरदस्त बिकवाली हुई, जिससे इसके तीनों प्रमुख सूचकांकों में 3% से ज्यादा की गिरावट आयी।

बॉन्ड मार्केट से आर्थिक विकास के संबंध में निराशाजनक संकेतों से बैंक तथा औद्योगिक शेयरों में तीखी बिकवाली हुई। साथ ही जानकारों के मुताबिक अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध विराम के बावजूद निवेशक वैश्विक कारोबार को लेकर चिंतित हैं। उधर यूरोपीय बाजारों में भी बिकवाली देखने को मिली।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 799.36 अंक या 3.10% की गिरावट के साथ 25,027.07 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 283.08 अंक या 3.80% की कमजोरी के साथ 7,158.43 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 90.31 अंक या 3.24% की गिरावट के साथ 2,700.06 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.63% की बढ़ोतरी के साथ 62.08 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!