शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में कमजोरी, अमेरिकी बाजार में गिरावट का असर

मंगलवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांकों में आयी 3% से ज्यादा की गिरावट का आज एशियाई बाजारों पर नकारात्मक असर पड़ता दिख रहा है।

दीर्घकालिक यूएस ट्रेजरी यील्ड में गिरावट और व्यापार तनाव के कारण वैश्विक आर्थिक विकास को लेकर निवेशकों में चिंता है, जिसका शेयर बाजारों पर प्रभाव दिख रहा है। जानकारों के मुताबिक अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध विराम के बावजूद निवेशक चिंतित हैं।
भारतीय समय के 8.40 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 89.11 अंक या 0.40% की गिरावट के साथ 21,946.94 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 413.68 अंक या 1.52% की कमजोरी के साथ 26,846.760 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.47% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.91% की गिरावट दिख रही है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.50% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 1.52% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!