शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रुपये में कमजोरी के बीच गिरावट के साथ खुला बाजार

एशियाई बाजारों से मिले नकारात्मक रुझानों और डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट के कारण गुरुवार को बाजार में कमजोर शुरुआत हुई है।

आज धातु और तेल शेयरों में बिकवाली हो रही है। उधर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज एच डबल्यू बुश को श्रृद्धांजलि देने के लिए बुधवार को अमेरिकी बाजार बंद रहा। तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक की बैठक से पहले आज एशियाई बाजारों में जबरदस्त गिरावट दिखी।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 35,884.41 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 35,694.25 पर खुल कर 35,622.10 के निचले स्तर तक गिरा है। सुबह 9.20 बजे के करीब सेंसेक्स 220.72 अंक या 0.62% की गिरावट के साथ 35,633.69 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,782.90 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,718.15 पर खुल कर 73.70 अंक या 0.68% की कमजोरी के साथ 10,709.20 पर है।
आज छोटे-मॅंझोले बाजारों में भी बिकवाली हो रही है। बीएसई मिडकैप में 0.94% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.61% की कमजोरी दिख रही है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.99% और निफ्टी स्मॉल 100 में 1.00% की गिरावट है। इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 05 और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 03 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 06 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख