शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

व्यापार तनाव को लेकर चिंता के बीच मिला-जुला बंद हुआ अमेरिकी बाजार

व्यापार युद्ध को लेकर बरकरार चिंता के बीच गुरुवार को अमेरिकी बाजार मिला-जुला बंद हुआ।

व्यापार तनाव के अलावा, बॉन्ड यील्ड और ब्याज दरों पर चिंता ने हाल के दिनों में शेयर बाजार पर दबाव डाला है। कल डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 में गिरावट दर्ज की गयी, जबकि नैस्डैक कंपोजिट हरे निशान में बंद हुआ। कुछ बड़े तकनीकी और इंटरनेट शेयरों में बढ़ोतरी से नैस्डैक को सहारा मिला। वहीं कल यूरोपीय बाजारों में कमजोरी आयी।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 799.36 अंक या 3.10% की गिरावट के साथ 25,027.07 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 283.08 अंक या 3.80% की कमजोरी के साथ 7,158.43 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 90.31 अंक या 3.24% की गिरावट के साथ 2,700.06 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.63% की बढ़ोतरी के साथ 62.08 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 07 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!