शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फेडरल रिजर्व की दरों में कम बढ़ोतरी की योजना की खबर से एशियाई बाजारों में लौटी हरियाली

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को एशियाई बाजारों में मजबूती देखने को मिल रही है।

हाल के दिनों आयी जबरदस्त गिरावट के बाद फेडरल रिजर्व की दरों में कम बढ़ोतरी की संभावित योजना की खबर से आज एशियाई बाजारों को सहारा मिलता दिख रहा है। इससे पहले कल व्यापार युद्ध को लेकर बरकरार चिंता के बीच अमेरिकी बाजार मिला-जुला रहा, जबकि यूरोपीय बाजारों में बिकवाली देखने को मिली।
भारतीय समय के 8.38 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 22.40 अंक या 0.10% की बढ़त के साथ 21,524.02 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 41.86 अंक या 0.16% की मजबूती के साथ 26,198.25 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.08% की कमजोरी और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.43% की बढ़ोतरी दिख रही है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.15% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.77% की तेजी है। (शेयर मंथन, 07 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!