शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स में 150 अंकों की बढ़ोतरी

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला।

एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक रुझानों और डॉलर के मुकाबले रुपये में आयी 35 पैसै की मजबूती से बाजार को सहारा मिला है। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 70.90 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 70.55 पर खुला। आज छोटे-मॅंझोले बाजार भी हल्की बढ़त में दिख रहे हैं।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 35,312.13 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 35,494.86 पर खुल कर 35,540.49 के निचले स्तर तक चढ़ा है। सुबह साढ़े 9 बजे के करीब सेंसेक्स 149.18 अंक या 0.42% की बढ़त के साथ 35,461.31 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,601.15 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,644.80 पर खुल कर 34.00 अंक या 0.32% की मजबूती के साथ 10,635.15 पर है।
आज छोटे-मॅंझोले बाजारों में भी खरीदारी हो रही है। बीएसई मिडकैप में 0.27% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.09% की वृद्धि दिख रही है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.09% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.17% की बढ़त है। इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 37 और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 21 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 07 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!