शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में जबरदस्त गिरावट, 558 अंक टूटा डॉव जोंस

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गयी।

अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव को लेकर निवेशकों के बीच चिंता बरकरार है। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी बाजार में बढ़त थी, मगर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन के अधिकारियों के बीच व्यापार को लेकर एक-दूसरे के साथ विरोधाभास की खबर ने बाजार पर नकारात्मक प्रभाव डाला।
समाप्त हुए कारोबारी सप्ताह में डॉव जोंस में 1,150 अंक या करीब 4.5% की गिरावट आयी, जो इसका मार्च के बाद सबसे खराब साप्ताहिक प्रदर्शन है। वहीं यूरोपीय बाजारों में बढ़ोतरी दर्ज की गयी।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 558.72 अंक या 2.24% की गिरावट के साथ 24,388.95 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 219.007 अंक या 3.05% की कमजोरी के साथ 6,969.25 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 62.87 अंक या 2.33% की गिरावट के साथ 2,633.08 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 2.61% की बढ़ोतरी के साथ 61.67 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 08 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!