शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में जबरदस्त बिकवाली, 505 अंक लुढ़का सेंसेक्स

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक जोरदार कमजोरी के साथ खुले।

नकारात्मक वैश्विक रुझानों और पाँच राज्यों के चुनाव नतीजों से पहले आये एग्जिट पोल से बाजार दबाव में हैं। आज धातु, इन्फ्रा, वाहन, बैंक और फार्मा शेयरों में बिकवाली हो रही है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 35,673.25 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 35,204.66 पर खुल कर 35,111.34 के निचले स्तर तक फिसला। सुबह 9.22 बजे सेंसेक्स 505.22 अंक या 1.42% की गिरावट के साथ 35,168.03 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,693.70 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,508.70 पर खुल कर 156.60 अंक या 1.46% की कमजोरी के साथ 10,537.10 पर है।
आज छोटे-मॅंझोले बाजारों में भी जबरदस्त बिकवाली हो रही है। बीएसई मिडकैप में 1.61% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.55% की कमजोरी दिख रही है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 1.94% और निफ्टी स्मॉल 100 में 1.95% की गिरावट है। इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 06 और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 02 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 10 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!