शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एक्जिट पोल के नतीजों से घबराया शेयर बाजार, सेंसेक्स तकरीबन 600 अंक टूटा

सात दिसंबर को जारी हुए एक्जिट पोल के नतीजों का असर आज शेयर बाजार में देखा जा रहा है।

शेयर बाजार में नतीजों से घबरहाट का आलम है। जिससे सेंसेक्स में लगभग 600 अंकों की गिरावट देखी गयी है। एक्जिट पोल में कांग्रेस से भाजपा को कड़ी टक्कर मिलती बतायी जा रही है। साथ ही यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि कांग्रेस तीन राज्यों में सरकार बना सकती है। फिलहाल सेंसेक्स 606 अंकों की गिरावट के साथ 35067 पर कारोबार करता देखा गया है। वहीं, निफ्टी भी 197 अंकों की कमजोरी के साथ 10496 पर कारोबार करते हुए देखा गया।
रुपये में भी कमजोरी देखी जा रही है। डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत आज भारी गिरावट के साथ हुई है। रुपया आज 54 पैसे टूटकर 71.34 के स्तर पर खुला है।
ब्रेंट क्रूड ऑयल 62 डॉलर प्रति बैरल पर पहुँच गया है। ओपेक और रूस ने घोषणा की है कि जनवरी से उत्पादन में 12 लाख बैरल प्रति दिन की कटौती करेगा। (शेयर मंथन, 10 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!