शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तकनीकी शेयरों के सहारे अमेरिकी बाजार में बढ़ोतरी

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार में बढ़ोतरी देखने को मिली।

बाजार को तकनीकी शेयरों से सहारा मिला, जबकि बैंक शेयरों ने तेजी को सीमित कर दिया। वहीं यूरोपीय यूनियन से ब्रिटेन के बाहर निकलने पर वैश्विक वृद्धि को लेकर निवेशक चिंता हैं। इसी कारण कल यूरोपीय बाजारों में बिकवाली देखने को मिली।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 34.31 अंक या 0.14% की तेजी के साथ 24,423.26 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 51.74 अंक या 0.74% की वृद्धि के साथ 7,020.52 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 4.64 अंक या 0.18% की बढ़त के साथ 2,637.72 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 2.83% की गिरावट के साथ 59.97 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 11 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!