शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में मिली-जुली शुरुआत, 119 अंक टूटा निक्केई

सोमवार को तकनीकी शेयरों के सहारे अमेरिकी बाजार में मजबूती के बाद मंगलवार को शुरुआती कारोबार में मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

अमेरिका और चीन के बीच व्यापार को लेकर और बातचीत हुई है। वहीं ब्रेक्सिट को लेकर महत्वपूर्ण वोटिंग में देरी से ब्रिटेन में राजनीतिक उथल-पुथल है, जिससे पाउंड 20 महीनों के निचले स्तर पर फिसल गया है।
भारतीय समय के 8.43 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 119.20 अंक या 0.56% की गिरावट के साथ 21,100.30 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 25.96 अंक या 0.10% की वृद्धि के साथ 25,778.35 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.12% की बढ़त और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.22% की गिरावट दिख रही है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.04% की मामूली गिरावट और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.44% की मजबूती है। (शेयर मंथन, 11 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!