शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चुनाव नतीजों के रुझानों से डरा बाजार, गिरावट बढ़ी

देश के पाँच राज्यों में संपन्न विधानसभा चुनाव परिणामों के रुझानों के आते ही शेयर बाजार में अफरा-तफरी का आलम देखा जा रहा है।

रुझानों में तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनती देखी जा रही है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में लगभग तय माना जा रहा है कि कांग्रेस की सरकार बन रही है। वहीं, मध्य प्रदेश में मुकाबला बिल्कुल काँटे का देखा जा रहा है।
एक्जिट पोल के नतीजे के बाद से ही बाजार में घबराहट देखी जा रही थी। जिसका नतीजा यह हुआ था कि सोमवार को भी शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट देखी गयी थी। आज एक्जैक्ट नतीजे जारी हो रहे हैं। मतगणना जारी है। अभी केवल रुझान आ रहे हैं। अंतिम नतीजे आने में अभी वक्त लगेगा, लेकिन शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है।
बीएसई सेंसेक्स लगभग 500 अंकों की गिरावट के साथ 34462 पर कारोबार करता हुआ देखा गया है। वहीं, निफ्टी 152 अंकों की गिरावट के साथ 10339 पर कारोबार करता हुआ देखा गया है। (शेयर मंथन, 11 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!