शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मिला-जुला रहा अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस और एसऐंडपी लाल निशान में हुए बंद

मंगलवार को अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांकों में डॉव जोंस और एसऐंडपी में गिरावट आयी।

निवेशकों को कई चीजें प्रभावित कर रही हैं, जिनमें अमेरिका-चीन के बीच व्यापार वार्ता, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सरकार का कामकाज रोकने की धमकी और ब्रिटेन में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल शामिल हैं। हालाँकि कल यूरोपीयन बाजारों में मजबूती आयी।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 53.02 अंक या 0.22% की गिरावट के साथ 24,370.24 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 11.31 अंक या 0.16% की बढ़ोतरी के साथ 7,031.83 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 0.94 अंक या 0.04% की मामूली गिरावट के साथ 2,636.78 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.38% की बढ़ोतरी के साथ 60.20 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 12 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!