शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में लौटी हरियाली, 398 अंक उछला निक्केई

बुधवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों में खरीदारी देखने को मिल रही है।

आज सभी एशियाई प्रमुख सूचकांक मजबूत स्थिति में हैं। एशियाई बाजारों में अमेरिका-चीन के बीच व्यापार युद्ध पर संभावित करार से उत्साह है। खबरों के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि फोन के जरिये बीजिंग के साथ बातचीत जारी है। साथ ही किसी सौदे के बारे में सुनिश्चित न होने तक वे चीनी आयात पर शुल्क नहीं बढ़ायेंगे।
भारतीय समय के 8.41 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 398.41 अंक या 1.88% की बढ़ोतरी के साथ 21,546.43 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 373.85 अंक या 1.45% की वृद्धि के साथ 26,145.52 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.26% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.85% की बढ़त दिख रही है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 1.30% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.72% की मजबूती है। (शेयर मंथन, 12 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!